फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two deaths from cold

ठंड ने ली दो और जानें

Sat, 20 Dec 2014 11:29 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 20 Dec 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two deaths from cold

ज्यों -ज्योें पारा लुढ़क रहा है ठंड जानलेवा होती जा

विज्ञापन
रही है। शनिवार को जिले के रेवतीपुर तथा दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि रेवतीपुर थाना क्षेत्र के रामवृक्षपुरा गांव स्थित शिव मंदिर के पुजारी गोदावरी बाबा (75)  शनिवार की सुबह नाश्ता करने के बाद मंदिर पर मौजूद थे।

अचानक उनके पेट में तेज दर्द शुरू हुआ। इस दौरान उन्हें कंपकंपी भी आ रही थी। क्षेत्रीय लोग उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी प्रकार दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार जलालाबाद निवासी संदीप मद्धेशिया (50) की बीते शुक्रवार की रात ठंड लगने से हालत बिगड़ गई।

 उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे वाराणसी ले जाने की सलाह दी। परिवारीजन उसे अस्पताल से लेकर घर चले आए। शनिवार की सुबह उसे वाराणसी ले जाने की तैयारी की जा रही थी, कि उसकी मौत हो गई। पिछले दिनों से अब तक जिले में ठंड से कुल आठ लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन प्रशासन इन मौतों के पीछे कुछ और ही वजह मान रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed