फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two bodies were found in a field

खेत में मिले दो शव

Thu, 24 Mar 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 24 Mar 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
Two bodies were found in a field
जांच करते एसपी - फोटो : अमर उजाला
 रेवतीपुर थाना क्षेत्र के हतिमापुर मौजा के पास बुधवार की सुबह सरसों के खेत में अज्ञात महिला एवं उसके दो वर्षीय बेटे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके शरीर पर कई जगह धारदार हथियार के निशान थे। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक रामकिशोर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


हतिमापुर मौजा के पास सुबह खेत में कटिया करने के लिए मजदूर जा रहे थे। सरसों के खेत में पड़ी एक महिला का शव देखा। यह देख वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वहां से कुछ ही दूरी पर मसूर के खेत में एक दो साल के बच्चे का शव पड़ा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दिलीप सिंह पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंच गये। दोनों के शव पर धारदार हथियार से कई जगह चोट के निशान मिले। महिला पीली साड़ी, ब्लाउज और नीले रंग का पेटीकोट पहने थी। हाथ में सुनहरा कंगन था।
विज्ञापन


उसकी उम्र करीब 35 वर्ष थी। महिला के शव से करीब सौ मीटर दूर उसके बेटे का भी शव पड़ा था, जो आसमानी रंग का शर्ट पहने हुए था। बेटे का मुंडन हाल ही में हुआ था। शव के कुछ ही दूरी पर महिला का मंगलसूत्र एवं चप्पल पड़ा था। शव को जानवरों ने नोच डाला था। इससे पुलिस को पहचान करने में परेशानी हुई। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक रामकिशोर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कुमार सिसोदिया सहित कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंची थी। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम के साथ ही डाग स्क्वायड के लोग भी मौके पर पहुंच थे। पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पहले शव की शिनाख्त हो जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed