फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   took away two lacs 15 thousand from Cash counter

कैश काउंटर से लूट ले गए दो लाख 15 हजार

Wed, 28 Jan 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 28 Jan 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
took away two lacs 15 thousand from Cash counter
बाइक सवार दो लुटेरे बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे असलहे के बल पर सैदपुर विद्युत उपकेंद्र के कैश काउंटर से दो लाख 15 हजार रुपये और दो मोबाइल लूट ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


लुटेरों की तलाश में जगह-जगह नाकेबंदी भी की गई, लेकिन वे पकड़े नहीं जा सके। पुलिस मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


सैदपुर विद्युत उपकेंद्र पर लगे एकमुश्त समाधान शिविर में बुधवार को बिजली का बिल जमा हो रहा था। करीब तीन बजे बाइक सवार दो युवक कैश काउंटर के पास पहुंचे। उन्होंने वहां बैठे टीजी-2 के कर्मचारी भानुप्रताप सिंह व प्रवीण कुमार से कहा कि वे बिजली का बकाया 25 हजार रुपये जमा करने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने उनसे अगले दिन आने को कहा। इसके बाद वे काउंटर के रुपये जमा करने के लिए डिविजन आफिस ले जाने की तैयारी करने लगे। इसी बीच दोनों लुटेरों ने धक्का मारकर कैश काउंटर वाले कमरे का दरवाजा खोल दिया।

अंदर घुसते ही एक लुटेरे ने भानुप्रताप की कनपटी पर पिस्टल तान दी और आतंकित कर दो लाख 15 हजार रुपये व दोनों कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीन लिए। यही नहीं, उन्होंने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और पिस्टल लहराते हुए भाग निकले।

कर्मचारियों का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। एएसपी सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सहित कई पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला कि गाजीपुर की तरफ भागे लुटेरों में से एक ने हेलमेट पहन रखा था।

लूट के बाद वायरलेस सेट पर सभी थानों को सूचित कर दिया गया। पुलिस ने जगह-जगह वाहनों की चेकिंग भी की, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र भारती ने बताया कि कर्मचारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।


उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, एएसपी का कहना था कि लुटेरों के संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है। वे जल्द ही पुलिस के शिकंजे में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed