फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   teen hang self

लटकता मिला किशोर का शव

Mon, 03 Oct 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 03 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
teen hang self
फांसी - फोटो : अमर उजाला
करीमुद्दीनपुर थाने के खड़हरा गांव में सोमवार को दिनदहाड़े मकान के कमरे में एक किशोर संदिग्ध परिस्थिति में गले में गमछे का फंदा लगाकर लटक गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। खड़हरा गांव निवासी इकबाल अंसारी, जो एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं। रोज की तरह वह सुबह भी विद्यालय चला गए। उनकी पत्नी शकीला खेत में काम करने के लिए चली गई। घर में पुत्र नियाज अंसारी (17) और उसकी दादी सलेहा खातून थी।
विज्ञापन


 दिन में करीब 12 बजे नियाज की मां खेत से लौटी तो देखा कि नियाज घर में नहीं था। वह उसे अंदर-बाहर खोजने लगी। खोजते हुए घर के बरामदे में गई तो देखा कि नियाज धरन से गमछा के सहारे लटक रहा था। यह देख वह चिखने-चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने शव के नीचे उतारा और पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सुरेंद्र पहुंच गए और परिवार वालों से बातचीत करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। बताया कि पारिवारिक परेशानियों की वजह से किशोर ने आत्महत्या कर कदम उठाया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। घटना को लेकर गांववासियों में तरह-तरह की चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed