{"_id":"b65c2ea895b2936081eacfe2f434e097","slug":"road-accidents-in-three-houses-dark-shadow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों से तीन घरों में छाया अंधेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों से तीन घरों में छाया अंधेरा
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 12 Jan 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की रात करीब 8 बजे से सोमवार की सुबह तक जिले के विभिन्न हिस्सों
विज्ञापन
में मौत झपट्टा मारती रही। इस दौरान हुई सड़क दुर्घटनाओं में सेवानिवृत्त
दारोगा समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इन हादसों में किसी मां ने अपना लाल खो दिया है तो किसी ने पुत्र, पति और
पिता को।
ट्रक ने सेवानिवृत्त दारोगा को रौंदा
भांवरकोल थाना क्षेत्र के तरांव गांव निवासी रिटायर दारोगा (आरपीएफ) अमरनाथ राय (61) शहर कोतवाली के रौजा स्थित नंदपुरम कालोनी में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते थे। सोमवार की सुबह वह साइकल से बैंक जा रहे थे। जमानिया तिराहे के पास मुड़ ही रहे थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। मौके पर जुटी भीड़ में खड़े एक व्यक्ति ने सेवानिवृत्त दारोगा की शिनाख्त की। घटना की सूचना पर मृतक के परिवारीजन मौके पर पहुंचे। अमरनाथ की पत्नी कौशल्या देवी रो-रोकर बेहाल थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
कार में मारी टक्कर, युवक की मौत
नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी गांव निवासी अनिल यादव अपने पुत्र हिमांशु यादव (22) के साथ रविवार की देर शाम कार से मदनही रिश्तेदारी में गए थे। उनके साथ बलवीर और आलोक भी थे। रात करीब 9 बजे सभी लौट रहे थे। इसी दौरान कुसुम्हींकला मोड़ के पास कोहरे के बीच वाराणसी की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने कार मेें टक्कर मार दी। हादसे मे हिमांशु यादव गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं अनिल यादव, बलवीर और आलोक चुटहिल हो गए।
कार से हुई टक्कर के बाद भागने के चक्कर में ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे खेत में पलट गया। चालक और खलासी ट्रक से कूदकर भाग निकले। हादसे को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना अनिल यादव की मोबाइल से परिवार के लोगों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल हिमांशु को उपचार के लिए सैदपुर ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव को लेकर थाने पहुंचे। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
टेंपो ने ली साइकल सवार की जान
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के लोदीपुर मोहल्ला स्थित एक गैस एजेंसी के पास बीते रविवार की रात टेंपो की टक्कर से साइकल सवार मो. नसीम अंसारी (32) निवासी लोदीपुर की मौत हो गई। बताया गया है कि वह बीती रात करीब 8 बजे साइकल से घर जा रहा था, तभी जमानिया स्टेशन की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने उसकी साइकल में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे को देख आसपास के लोगों ने घेरेबंदी कर टेंपो को मौके पर ही पकड़ लिया और इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेते हुए आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। परिवारीजनों के मुताबिक मृतक को एक पुत्र तथा एक पुत्री है। उसकी मौत से परिवारीजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एएन सिंह ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।