{"_id":"56ec49ea4f1c1b4c5f8b4624","slug":"operations-102-tin-mustard-oil-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान में 102 टिन सरसों का तेल सीज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अभियान में 102 टिन सरसों का तेल सीज
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
स्वीट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ से मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को टीम ने सैदपुर , दिलदारनगर और जमानिया क्षेत्र के खोवा मंडी और बाजारों में स्थित मिठाई एवं राशन की दूकानों पर बिक रही खाद्य सामग्रियों की जांच की। इसके तहत नमकीन के दो नमूने, एक छेने की मिठाई, एक मगदल का लड्डू और खोवा मंडी की चार दूकानों से चार नमूने लिए। साथ ही राशन दूकान पर बिक रहे दो अलग-अलग ब्रांड के 102 टिन सरसों का तेल सीज कर दिया।
अभिहित अधिकारी चंद्रकिशोर की अगुवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर प्रसाद, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल मिश्रा, जर्नादन सिंह, मुकेश एवं विवेक तिवारी की टीम ने सबसे पहले सैदपुर के खोवामंडी स्थित चार दूकानों से खोवा के चार नमूने लिए। इसके बाद टीम ने राशन की दूकान से दो नमकीन के नमूने और मिठाई की दूकान से एक छेने की मिठाई और एक मगदल के लड्डू का नमूना लिया। इसके बाद टीम दिलदारनगर और जमानिया बाजार पहुंची।
राशन की दूकान पर बिक रहे सरसों तेल के दो ब्रांड एक के 50 और दूसरे के 52 टिन तेल सीज कर दिया। साथ ही दूसरे राशन की दूकान से सरसों तेल का एक नमूना लिया। इसके बाद दो रंगीन चिप्स के नमूने के साथ मिठाई की दूकान से एक वर्फी और एक पेड़ा का नमूना लिया गया। इस सबंध में अभिहित अधिकारी ने बताया कि सभी नमूनों की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच में मिलावट मिलने पर संबंधित दूकानदारों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।