फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married drink poison killing

जहर पिलाकर विवाहिता की हत्या

Thu, 12 Mar 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 12 Mar 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Married drink poison killing

 नगसर थाना क्षेत्र के गगरन गांव में पट्टीदारों ने बुधवार की रात एक विवाहिता को जहर पिलाकर मार डाला। इस मामले में मृतका के पुत्र ने थाने में पड़ोस की एक महिला तथा उसके दो पुत्रों सहित चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की जांच में घटना के पीछे अवैध संबंध का मामला सामने आया है। घटना के बाद से आरोपी पड़ोसी घर छोड़कर भाग गए हैं।

विज्ञापन



गगरन गांव निवासी विजयनारायण पाल की पत्नी जगरानी देवी (45) बुधवार की देर शाम दवा लेने गई थी। घर लौटने के दौरान पड़ोस की एक महिला और उसके दो पुत्रों सहित चार लोगों ने उसे पकड़कर मारना-पीटना शुरू कर दिया। यहीं नहीं उन्होंने महिला को जबरदस्ती जहर पिला दिया। अपनी मां को पट्टीदारों द्वारा मारते-पीटते देखकर पुत्र मुकेश ने तत्काल मोबाइल से इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही नगसर पुलिस ने तत्परता दिखाई और मौके पर पहुंच गई। महिला को आनन-फानन में बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में मृतका के पुत्र मुकेश में थाने में तहरीर देेकर आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला और उसके पुत्रों के साथ एक अन्य व्यक्ति ने उसकी मां को मारने-पीटने के बाद जबरदस्ती जहर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि घटना के पीछे अवैध संबंध का मामला सामने आया है। उधर घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed