फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Intelligence Agency engaged in background

पृष्ठभूमि खंगालने में जुटी रही खुफिया एजेंसी

Thu, 22 Feb 2018 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गाजीपुर Updated Thu, 22 Feb 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
जालौन के उरई से पुलिस के हत्थे चढ़ा आफताब अहमद का संबंध सैदपुर कोतवाली के भितरी गांव से होने का खुलासा होते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जनपद पुलिस और खुफिया एजेंसी गुरुवार को पूरे दिन पृष्ठभूमि खंगालने में लगी रही। काफी छानबीन के बाद भी उनके हाथ कोई सुराग नहीं लगा। शेख अली अकबर के बाद अब आफताब ने पुलिस प्रशासन और खुफिया एजेंसी को सकते में डाल दिया है।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसी और पुलिस टीम संदिग्ध युवक की पृष्ठभूमि खंगालने के लिए सबसे पहले भितरी कस्बे के मौजा तरफ हेतिम गांव पहुंची। वहां आफताब के घर पहुंचकर उसके परिवार और रिश्तेदारों की जानकारी ली लेकिन टीम को फिलहाल कुछ खास हाथ नहीं लगा। इसके बाद, टीम भिखईवपुर गांव पहुंची। वहां अफताब अहमद की जानकारी होते ही पुलिस उसके घर पहुंची, जहां परिजनों से पूछताछ में पता चला की एकलाख हुसैन पुत्र आफताब अहमद वाराणसी में अपने परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन


उसके ससुराल से लेकर रिश्तेदारों तक का पूरा ब्यौरा दर्ज करने के बाद मोबाइल से बात भी की। पुलिस सूत्रों के मुुताबिक, उरई में पकड़े गए आफताब अहमद की ससुराल करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र स्थानीय गांव में है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से साफ इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed