फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Innocent young man with rape, arrested

युवक ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sun, 04 Sep 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 04 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम गांव का एक युवक एक छह साल की बच्ची को पैसे का लालच दे एक खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने पर आस-पास और परिवार वाले वहां पहुंच गए। बच्ची के घर वालों ने देर रात थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन



उधर घटना के दूसरे दिन शनिवार की सुबह पुलिस कप्तान रामकिशोर भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।  घरवालों से मामले की जानकारी ली। बच्ची को मेडिकल मुआयना के लिए महिला पुलिस की देख-रेख में जिला महिला अस्पताल भेजा गया। शनिवार की भोर में ही आरोपी को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बालिका शुक्रवार को घर से बकरी चराने निकली थी। शाम को गांव का ही युवक (इंटरमीडिएट का छात्र) संदीप उर्फ टमाटर (लगभग 19 वर्ष) बच्ची के पास पहुंचा और उसे दस रुपये का लालच देकर पास के बाजरा के खेत में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। बच्ची के शोर मचाने पर कुछ ही दूरी पर स्थित कुछ लोग तथा उसके घर वाले दौड़कर खेत में पहुंच गए। उनके आते ही युवक वहां से भाग गया।। बालिका ने घर पहुंचने के बाद परिवार वालों को सारी बात बताई।।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी।
ग्रामीणों के साथ रात करीब साढ़े आठ बजे लोग थाने पहुंचे और आरोपी संदीप के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया। घटना के         संबंध में थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि  धारा 299/16, 376, 506 आईपीसी, 3/4 पास्को के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आज सुबह आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।


शनिवार की सुबह पुलिस अधीक्षक रामकिशोर पीड़िता के घर पहुंचे। परिवार वालों से जानकारी लेने के बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया। भ़ुडकुड़ा सीओ मनमोहन पांडेय ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed