फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   cheaters duped famili in ghazipur

गहना साफ करने के नाम पर दो लाख की ठगी

Fri, 05 Aug 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 05 Aug 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के दुबिहां गांव में शुक्रवार की सुबह एक मकान में पहुंचे ठग गहना साफ करने के नाम पर करीब दो लाख के जेवरात लेकर चंपत हो गए। पीड़ित परिवार ने ठगों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। पीड़ितों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन

दुबिहां गांव निवासी श्रीकांत पांडेय अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान सुबह करीब दस बजे दो व्यक्ति वहां पहुंचे और कहा कि हम लोग पीतल, चांदी और गंदगी से पटे शौचालय तक को साफ करने का काम करते हैं। ऐसा केमिकल हमारे पास है। इस पर वहां बैठी परिवार की एक महिला ने अपनी चांदी की पायल साफ करने को कहा। ठग ने कटोरे में केमिकल डालकर पायल साफ कर दिया। यह देख महिला ने दूसरा पायल भी साफ करने के लिए दिया। दोनों पायल चमाचम होने पर महिला खुश हो गई और केमिकल भरा कटोरा लेकर मकान के अंदर चली गई।
विज्ञापन

इसके बाद परिवार के अन्य महिलाएं भी केमिकल भरे कटोरे में अपने सोने के जेवरात डालकर साफ करने लगी, लेकिन वह साफ नहीं हुआ। तब  महिलाएं जेवरात सहित कटोरा लेकर बाहर आईं और ठगों को बताया कि यह साफ नहीं हो रहा है। ठगों ने महिला से हल्दी और कटोरे में पानी लाने को कहा। ठगों ने वहां बैठे श्रीकांत पांडेय से कहा कि आप घर के अंदर से स्टोव ले आइए जिससे पानी गर्म किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही श्रीकांत घर के अंदर गए, दोनों ठग कटोरा सहित जेवरात लेकर फरार हो गए। बाहर आने पर दोनों को न देखकर श्रीकांत के होश उड़ गए और वह शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। गांववासी और पीड़ित ने गांव में इधर-उधर ठगों की तलाश की, लेकिन उनका कही अता-पता नहीं चला। पीड़ित ने बताया कि ठग करीब दो लाख के जेवरात लेकर चम्पत हो गए। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है।

मालूम हो कि दो दिन पहले शहर के विकास भवन के पास ठगी का शिकार हुई एक महिला ने तीन ठगों को पहचान लिया था। उसके द्वारा ठग-ठग का शोर मचाने पर लोगों ने तीनों को ठगों को पकड़ लिया था। उनकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed