फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bladed weapon used in the murder of wife

धारदार हथियार से किया पत्नी का कत्ल

Sat, 21 Feb 2015 11:05 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 21 Feb 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Bladed weapon used in the murder of wife

पति ने शुक्रवार की रात धारदार हथियार से गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी

विज्ञापन
और शव गेहूं के खेत में फेंककर भाग निकला। वारदात नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी गांव के नवपुरवा मौजा की है। इस मामले में मृतका के पिता की ओर से उसके पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।


सहेड़ी नवपुरवा निवासी अशोक बिंद की शादी शहर कोतवाली के हुसैनपुर निवासी रामजन्म की पुत्री रीता से करीब 15 वर्ष पहले हुई थी। उसे एक पुत्र और एक पुत्री है। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। शुक्रवार की रात भी दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। गुस्साए अशोक ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और शव को घर से कुछ ही दूरी पर गेहूं के खेत में फेंककर भाग निकला।

   शनिवार की सुबह ग्रामीण जब खेत की तरफ गए तो देखा कि खून से लथपथ एक महिला का शव पड़ा हुआ है। कुछ ही देर में मौके पर दर्जनों ग्रामीण एकत्र हो गए। लोगों ने मृतका की पहचान अशोक बिंद की पत्नी रीता के रूप में की और किया और घटना की सूचना पुलिस को दी।

छानबीन में मृतका कागला धारदार हथियार से रेता पाया गया।  पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में मृतका के पिता रामजन्म बिंद ने हत्यारोपी दामाद अशोक बिंद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा होती रही। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी का कहना था कि पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। संभवत: इसी बात की लेकर पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी गई है। वह जल्द ही पुलिस के फंदे में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed