{"_id":"5734c6df4f1c1bac0d919aa5","slug":"after-the-theft-gumatiyom-referred-to-the-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के बाद गुमटियों को किया आग के हवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के बाद गुमटियों को किया आग के हवाले
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 12 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
मिश्रौलिया गांव के पास चट्टी पर आग से जली गुमटी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहमर थाने के बक्सडा गांव में बुधवार की रात चोरों ने दो गुमटियों में चोरी की और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। लोग कुछ समझ पाते तबतक दोनों दूकानें जलकर राख हो गई। घटना मिश्रवलिया-देवल मुख्य मार्ग पर बक्सडा गांव स्थित चोटन्गवा बाबा के स्थान के पास हुई। पीड़ित दूकानदारों का कहना है सूचना देने के बावजूद मौके पर पुलिस नहीं पहुंची।
इलाके के देवल गांव निवासी वीरबल कुशवाहा और हरिकेशपुर देवल निवासी दीनानाथ खरवार की बक्सडा स्थित एक ईट भट्ठे के पास सड़क किनारे परचून और चाय की गुमटी है।
दूकानदारों का आरोप है कि चोरों ने बुधवार की रात दूकानों के ताला तोड़ कर चोरी की और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। जिससे वीरबल कुशवाहा की परचून की दुकान धूं-धूं कर जलने लगी । आग की लपटों ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप ले लिया और बगल की दीनानाथ खरवार की भी दूकान को अपनी आगोश में ले लिया। देखते ही देखते दोनों गुमटियां जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दूकानदार वीरबल कुशवाहा ने पुलिस को इसकी सूचना दी। कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
दूकानदार वीरबल ने बताया कि दूकान में सीसी लोन का किस्त जमा करने के लिए आठ हजार रुपये, जरूरी कागजात, मोबाइल सहित दूकान का दस हजार मूल्य का सारा समान जल गया है। उधर दीनानाथ खरवार ने बताया कि दूकान का सारा समान सहित करीब चार हजार रुपये जलकर राख हो गए हैं।
पीड़ित ने थाने में सूचना दे दी है। इस बाबत सीओ जमानिया अनिल कुमार सिंह ने बताया की घटना की जानकारी हुई है। मामले की जांच के लिए एसओ को मौके पर भेज दिया गया है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।