फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   युवक ने शाखा प्रबंधक की पिटाई की

युवक ने शाखा प्रबंधक की पिटाई की

Sun, 20 Jan 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
युवक ने शाखा प्रबंधक की पिटाई की
रेवतीपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के डेढ़गावां स्थित काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैक में शनिवार को लोन लेने गए एक युवक ने शाखा प्रबंधक की पिटाई कर दी। कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने वहां पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में बैंक मैनेजर ने युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

डेढ़गांवा स्थित काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक में इसी गांव का शंभू शाखा प्रबंधक नेवेंदु कुमार के पास पहुंचा और अपनी गुमटी पर लोन देने के लिए कहा। इस बात पर प्रबंधक ने कहा कि थोड़ी देर बाद साथ चलकर गुमटी देख लें। इसके बाद लोन दिया जाएगा। इसी बात को लेकर युवक मारने पीटने लगा। यह देख वहां कर्मचारियों और खाताधारकों की भीड़ लग गई। कर्मचारियों ने युवक को पकड़कर बैठा लिया। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बैंक पर पहुंची और मामले की छानबीन कर युवक को गिरफ्तार कर थाना ले आई। इस मामले में शाखा प्रबंधक ने युवक शंभू जायसवाल के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष महेश निषाद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed