{"_id":"5b8c210a42c7924637250030","slug":"91535910154-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजार से चादर और नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजार से चादर और नकदी चोरी
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली के क्षेत्र के तहसील परिसर स्थित शहीद बाबा मजार से शनिवार की रात चोर चादर और दान पेटिका तोड़ कर सैकड़ों रुपये नकदी चुरा ले गए। इससे लोगों में पुलिस के प्रति रोष है।
तहसील परिसर के पास शहीद बाबा की मजार है। रात में किसी समय मजार के गेट का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए। इसके बाद दान पेटिका का ताला तोड़ कर उसमें रखा सैकड़ों रुपया नकदी और चादर लेकर चंपत हो गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना को लेकर लोगों में रोष था। लोगों का कहना था कि यह मजार तहसीलदार आवास से सटी हुई है। सरकारी बंगला होने की वजह से रात में पुलिस कर्मी भी तैनात रहते हैं। बावजूद इसके चोर चोरी करके आराम से फरार हो गए। इससे यह बात साबित हो रही है कि रात में पुलिस गश्त करने के बजाय आराम फरमा रही है, जिससे चोरों का हौसला बुलंद है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि ऐसे किसी मामले की किसी की तरफ से न ही तहरीर दी गई है और न ही जानकारी। अगर तहरीर मिली तो मामले की छानबीन शुरू की जाएगी।