फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नकाबपोश बदमाशों ने साइकल सवार को मारी गोली

नकाबपोश बदमाशों ने साइकल सवार को मारी गोली

Wed, 04 Oct 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशों ने साइकल सवार को मारी गोली
बहादुरगंज/ कासिमाबाद। कासिमाबाद थाना क्षेत्र दुधौड़ा चट्टी स्थित ईंट-भट्ठे के पास बुधवार को साइकल सवार अधेड़ को दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के सीएचसी लाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक गोली लगने से घायल अधेड़ जहां एक हत्याकांड में गवाह है, वहीं दूसरे में अभियुक्त भी है।
विज्ञापन


सनहुआ गांव निवासी उत्तम चंद्र नाई-45 सुबह करीब छह बजे साइकल से दुधौड़ा गांव में किसी काम से गया हुआ था। काम निपटाने के बाद साइकल से करीब आठ बजे घर वापस आ रहा था, वह जैसे ही दुधौड़ा चट्टी के पास स्थित ईंट भट्ठे के करीब पहुंचा। सामने से आ रहे दो बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया। अभी वह कुछ समझ पाता कि एक बदमाश उस पर तमंचा से फायर कर दिया। गोली अधेड़ के जांघ में जा लगी। वह साइकल से नीचे गिरकर सड़क पर छटपटाने लगा। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख बाइक सवार चारों बदमाश मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अधेड़ को इलाज के लिए कासिमाबाद स्थित सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कराने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुुंचने पर अधेड़ की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक तीन साल बाद सनेहुआ गांव में हुए विवेक सिंह हत्याकांड को जोड़ते हुए इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में सीओ डॉ. कृष्णकांत सरोज ने बताया कि पिछली घटनाओं से जुड़ा यह मामला प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने के बाद घटना की तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed