फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Thu, 29 Jun 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के भाला गांव में बुधवार देर रात एक किशोर अपने कच्चे मकान की छत में लगे लकड़ी के धरन से कपड़े का फंदा डालकर फांसी पर लटक गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी अरविंद सिंह का पुत्र अभिनव सिंह (16) शाम खाना खाने के बाद सोने चला गया। देर रात परिजन जब उसके कमरे के तरह गए तो देखा कि किशोर कच्चे मकान के छत पर लगे लकड़ी के बोटे से कपड़े का फंदा डालकर फांसी लगा ली। यह देख परिजन शोर मचाने लगे। परिजनों के शोर मचाने और रोने-बिलखने की आवाज सूनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि किशोर मानसिक रुप से कुछ परेशान था। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। परिजनों और ग्रामीणों के आग्रह पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर सौंप दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवकुमार मिश्रा ने बताया कि किशोर मानसिक रुप से परेशान था। पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed