फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   लावारिस डीसीएम मिलने की छानबीन में जुटी पुलिस

लावारिस डीसीएम मिलने की छानबीन में जुटी पुलिस

Thu, 14 Mar 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
लावारिस डीसीएम मिलने की छानबीन में जुटी पुलिस
बिरनो(गाजीपुर)। बुधवार की सुबह बिरनो थाना क्षेत्र के भड़सर बाजार में लावारिस हालत में एक डीसीएम (मिनी ट्रक) मिला था। इसे एक चालक द्वारा सूचना देने पर पुलिस कब्जे में लेकर थाने लाई थी। इसी बीच गुरुवार की दोपहर शादियाबाद थाना क्षेत्र के मुबारकपुर उचौरी गांव में चालक सुनील यादव का शव नहर में मिला। छानबीन में पुलिस को यह पता चला कि जो लावारिस डीसीएम मिली थी, मृतक सुनील उसी का चालक था। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भड़सर में लावारिस हालत में जो डीसीएम मिली थी, उस पर करीब 10 लाख का सामान लदा हुआ था। डीसीएम चालक एक छोटा चारपहिया बुक कर डीसीएम से कुछ सामान उस पर लदवाकर बहादुरगंज ले गया। वहां सामान उतरवाने के बाद चालक से पुन: कहा कि तुम जाओ और डीसीएम से और सामान उतारकर लाओ। इस पर वाहन चालक को इस बात पर संदेह होने लगा कि डीसीएम चालक बिना साथ आए उसे अकेले कैसे सामान लेने के लिए भेज दिया। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर थाने ले आई। उधर इसी बीच गुरुवार की दोपहर शादियाबाद थाना क्षेत्र के मुबारकपुर उचौरी गांव में एक चालक सुनील यादव का शव नहर में मिला। पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई कि मृतक बरामद डीसीएम का चालक था, जिसने लावारिस हालत में छोड़ा था। इस संबंध में पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले के रहस्य से पर्दा उठ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed