फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रेलवे लाइन किनारे झाड़ी में मिला युवक का शव

रेलवे लाइन किनारे झाड़ी में मिला युवक का शव

Sat, 02 Mar 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
रेलवे लाइन किनारे झाड़ी में मिला युवक का शव
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना थाना क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर गांव के पूरब तरफ बाबूलाल के पुरा गांव के सामने रेल पटरी के पास शनिवार की दोपहर झाड़ियों के बीच एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर युवक की शिनाख्त में जुट गई।
विज्ञापन

बाबूलाल के पुरा गांव के कुछ लोगों ने रेल पटरी के पास शनिवार की दोपहर झाड़ियों के बीच एक 35 वर्षीय युवक का शव देखा। यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतक बैगनी रंग की शर्ट एवं सफेद रंग की बनियान और सफेद पैंट पहने हुए था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed