खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर-जमानिया मार्ग पर कालनपुर गांव के पास शुक्रवार की शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से उसके नीचे साइकिल सवार वृद्ध दब कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। कालनपुर गांव निवास रामकरन बिंद (60) साइकिल से हरपुर गांव में किसी कार्य के लिए गए थे। शाम को वह घर लौट रहे थे। शाम को करीब चार बजे जैसे ही वह कालनपुर गांव में पहुंचे, बगल से गुजर रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे पलट गया, जिसके नीचे वह साइकिल सहित दब गए। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में रामकरन को ट्राली के नीचे से बाहर निकाला। जानकारी होते ही परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि ऐसी कोई घटना संज्ञान में नहीं है और न ही किसी ने कोई तहरीर ही दी है। तहरीर मिली तो मामले की छानबीन शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।