फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मुठभेड़ : पुलिस ने बदमाश को मारी गोली, जख्मी

मुठभेड़ : पुलिस ने बदमाश को मारी गोली, जख्मी

Fri, 16 Nov 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ : पुलिस ने बदमाश को मारी गोली, जख्मी
खानपुर/औड़िहार। खानपुर पुलिस बुधवार की रात करीब एक बजे उचौरी जगदीशपुर गांव के समीप वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों से अचानक पुलिस का आमना-सामना हो गया। इस मुठभेड़ में बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में 25000 का इनामिया बदमाश ओमप्रकाश बिंद उर्फ बक्शी उर्फ प्रकाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जबकि दो बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन, तीन कारतूस, छह खोखा, एक बाइक और मोबाइल बरामद किया। घायल बदमाश का उपचार जिला अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी में चल रहा है।
विज्ञापन

खानपुर पुलिस की माने तो आजमगढ़ में हुई किसी लूट की सूचना पर बहरियाबाद थानाध्यक्ष जयचंद भारती पुलिस कर्मियों के साथ प्यारेपुर कुटिया के पास रात में करीब एक बजे संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर तीन लोग आते दिखाई दिए। पास आने पर पुलिस ने रोकने का इशारा किया, तो वह फायर करते हुए भागने लगा। इस पर पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना वायरलेस सेट से अपने उच्चाधिकारियों को दी और बदमाशों का पीछा करने लगे। थानाध्यक्ष खानपुर भी अपने सहयोगियों के साथ उसी मार्ग पर उचौरी जगदीशपुर गांव के पास घेरेबंदी कर वाहनों की चेकिंग करने लगे। कुछ ही देर बाद एक बाइक पर तीन सवार आते दिखाई दिए। पास आते ही उनकी नजर जैसे ही पुलिस टीम पर पड़ी, फायर झोंकना शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस की एक गोली सदर कोतवाली क्षेत्र के गोड़ा देहाती गांव निवासी ओमप्रकाश बिंद उर्फ बक्शी के बाएं पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। उसके साथ बाइक पर सवार दो अन्य बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने घायल बदमाश के पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन, तीन कारतूस, छह खोखा, एक बाइक और मोबाइल बरामद किया। पूछताछ में बदमाश ने बताया कि फरार साथियों का नाम नंदगंज थाना क्षेत्र के रामपुर बतंरा निवासी आशीष पासवान और आजमगढ़ जिला के तरवां निवासी आशीष यादव है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि जब पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को रोकना चाहा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। फंदे में आया बदमाश 25000 का इनामिया है। उसके खिलाफ सदर कोतवाली में हत्या, लूट सहित कुल 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी
खानपुर। पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ शुरू होते ही वायरलेस सेट गरजने लगे। इसके माध्यम से जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी सैदपुर तेजवीर सिंह तत्काल सैदपुर, सादात और नंदगंज के थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए स्वयं घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस से जानकारी लेने के बाद फरार बदमाशों को वाहन की लाइट और टार्च की रोशनी से सड़क किनारे उगे झाड़-झंखाड़ों, खेतों में खोजबीन शुरू कर दी गई। दो घंटे तक इधर-उधर तलाश की गई, लेकिन बदमाशों का कुछ अता-पता नहीं चला। जानकारी होने पर क्राइम ब्रांच की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची। दूसरे दिन जगह-जगह दबिश दे बदमाशों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गाजीपुर। पुलिस की मुठभेड़ में घायल बदमाश सदर कोतवाली क्षेत्र के गोड़ा देहाती निवासी ओमप्रकाश बिंद उर्फ बक्शी के खिलाफ शहर कोतवाली में लूट, हत्या, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, छिनैती, एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान फरार हुए दो बदमाशों के आपराधिक रिकार्ड को पुलिस खंगालते हुए उनकी तलाश में जुट गई है। सराफ हत्याकांड में भी घायल बदमाश का नाम सामने आ रहा है।

एसपी यशवीर सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल ओमप्रकाश बिंद 25 हजार का इनामिया है। उसके ऊपर शहर कोतवाली में लूट, हत्या, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, छिनैती, एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 18 आपराधिक मामले दर्ज है। बीते 21 सितंबर की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के विशेश्वरगंज स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर गोली मारकर की गई नगर के सनबाजार निवासी सराफ सुशील वर्मा की हत्या में भी इसका नाम सामने आया है। मुठभेड़ के दौरान फरार नंदगंज का रामपुर बतरा निवासी आशीष पासवान और आजमगढ़ जिला के तरवां निवासी आशीष यादव की क्राइम हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ के बाद उसके फरार साथियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही वह पुलिस के फंदे में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed