{"_id":"5b86db0542c792593176d522","slug":"81535564549-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर बुधवार की सुबह वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक शराब तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद बैग से 175 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने उसका चालान कर जेल भेज दिया।
उप निरीक्षक संतोष मिश्र पुलिस कर्मियों के साथ सुबह स्टेशन पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच स्टेशन की तरफ जा रहा एक बाइक सवार नजर आया। पास आने पर पुलिस ने जैसे ही रुकने का इशारा किया, वह भागना चाहा। इस पर पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली और उसमें 180 एमएल की 175 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद किया। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम जमानिया कोतवाली क्षेत्र के रामपुर फुफुआव गांव निवासी अजहरुद्दीन बताया। पुलिस शराब सहित तस्कर को थाने ले आई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पूछताछ में फंदे में आए तस्कर ने बताया कि वह काफी समय से शराब की तस्करी का काम करता था। वह यूपी से शराब ले जाकर बिहार में इसकी बिक्री करता है। उसको संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।