फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बिजली चोरी के आरोप में 13 के पर मुकदमा

बिजली चोरी के आरोप में 13 के पर मुकदमा

Thu, 23 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी के आरोप में 13 के पर मुकदमा
दुल्लहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जफरपुर डिहीयां स्थित विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति होने वाले गावों में विद्युत चोरी के खिलाफ गुरुवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों कनेक्शन चेक किए गए। जिसमें से 13 लोगों को चोरी से बिजली जलाते हुए पकड़ा गया। इस संबंध मेें जेई बीबी लाल ने 13 लोगों के ऊपर बिजली चोरी का थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जेई ने बताया कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है। उन्होंने बताया कि ताजपुर के गुल्लू यादव, जवाहिर यादव, मारकंडे यादव, विरेंद्र यादव, सिखड़ी के योगेश यादव, श्याम लाल यादव, नायक यादव, केशरूआ के मरहू राजभर, जगजीवन राजभर, बिकंधर राजभर, अशोक तिवारी तथा धर्मागतपुर के दशरथ यादव के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed