फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नो-इंट्री जोन से आगे वाहन को ले जाने पर दो पक्षों में मारपीट

नो-इंट्री जोन से आगे वाहन को ले जाने पर दो पक्षों में मारपीट

Tue, 29 May 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
नो-इंट्री जोन से आगे वाहन को ले जाने पर दो पक्षों में मारपीट
सैदपुर(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव के पास नगर को जाम से बचाने के लिए बनाए गए नो-इंट्री एरिया के सीमा से ट्रकों को आगे लाने के लिए सोमवार की देर शाम ट्रक ड्राइवरों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया, जबकि मौके से बरामद तीन ट्रकों और दो बाइकों को भी पुलिस ने सीज कर दिया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों में इस बात को लेकर चर्चा थी कि चंदौली जिले के एक सफेदपोश के तीन ट्रक नो-इंट्री जोन में खड़े थे। शाम छह बजे तीन बाइक पर सवार नौ लोग नो-इंट्री एरिया में पहुंचे और ट्रकों को रोड पर ले चलने को कहा। इस पर ड्यूटी पर मौजूद सिपाहियों ने जब एतराज किया तो सिपाहियों से उक्त लोग उलझ गए और सिपाहियों से हाथापाई करने लगे। यह देख अन्य ट्रक ड्राइवर सिपाहियों की ओर से उन लोगों से भिड़ गए। दोनो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगन्नाथ यादव, उपनिरीक्षक बलवंत यादव, आरक्षी कमलेश यादव, जय सिंह कनौजिया, रामनारायण, अभिषेक सिंह घटना में शामिल तीन चालकों, दो खलासियों और तीन अन्य सहित आठ को पकड़ कर कोतवाली ले आए। कोतवाली में देर रात से लेकर सुबह नौ बजे तक आरोपियों के न्यायालय जाने तक विभिन्न दलों के लोग थाने में पैरवी करते रहे। आरोपियों में एक युवक के भाई को लोगों ने पुलिस महकमे चंदौली में तैनात होना बताया। मालूम हो कि नगर में जाम लगने पर डीएम के बालाजी ने स्पेशल रोड मैप करा कर कोतवाली में विभिन्न स्थानों पर सात जगहों पर बैरीकेटिंग करा कर नो-इंट्री टाइम पांच बजे सुबह से रात दस बजे तक आवाजाही पर रोक लगा दी लेकिन दो दिनों से कुछ मनबढ़ लोग लोकल गाड़ी के नाम पर नो-इंट्री से गाड़ियों (ट्रकों) को जबरन ले जा रहे थे। इस संबंध में कोतवाल शरदचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि नो-इंट्री का गंभीरता से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed