फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हाईटेंशन तार से फसल में लगी आग, लोगों ने लगाया जाम

हाईटेंशन तार से फसल में लगी आग, लोगों ने लगाया जाम

Sun, 08 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन तार से फसल में लगी आग, लोगों ने लगाया जाम
सेवराई (गाजीपुर)।
विज्ञापन

गहमर थाना क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की दोपहर हाईटेंशन का तार टूटकर खेत में गिर गया। इससे विभिन्न किसानों की करीब 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली की लापरवाही और मुआवजा की मांग को लेकर ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर जाम लगा दिया। भाजपा नेता के आश्वासन पर आधा घंटा बाद जाम समाप्त किया। जाम की वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
तहसील क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति के लिए विभाग की ओर से लोगों के खेतों के ऊपर से हाईटेंशन और एलटी तार दौड़ाया गया है। आज दोपहर करीब एक बजे देवकली गांव के घोसवल मौजा के पास हाईटेंशन का तार टूटकर गेहूं के खेत में गिर गया, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते ही आग ने अगल-बगल स्थित खेतों को भी अपने आगोश में ले लिया और आग की तेज लपटें उठने लगी। लपटें देख ग्रामीण मौके की तरफ दौड़ पड़े। हो-हल्ला के बीच काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नाराज लोगों ने ताड़ीघाट-बार बारा मार्ग पर दिन में ढाई बजे जाम लगा दिया। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फसल की क्षति के मुआवजा की मांग करने लगे। जानकारी होते ही भाजपा नेता विष्णुप्रताप सिंह मौके पहुंच गए। संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर मुआवजा दिलाने की बात कही। इस पर आक्रोशित लोग शांत हुए और आधा घंटा बाद तीन बजे जाम समाप्त किया। जाम की वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आग की इस घटना में देवकली गांव निवासी शिवजी कुशवाहा की 2 बीघा, त्रिलोकी 32 मंडा, बासुदेव कुशवाहा 6 मंडा, संझारी देवी 2 बीघा, अरुण कुमार एक बीघा, जगदंबा 4 मंडा, जंगबहादुर 2 बीघा, जयप्रकाश 16 मंडा, मनई शाह 3 मंडा और सूर्यकांत का 4 मंडा सहित अन्य किसानों की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन


कानूनगो और लेखपाल को घटनास्थल पर भेजा गया है। सर्वे कराकर बिजली विभाग को पत्र लिखा जाएगा और पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलवाया जाएगा। - एसपी श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी सेवराई तहसील
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed