फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   डांस करने को लेकर भिड़े बराती-घराती

डांस करने को लेकर भिड़े बराती-घराती

Sat, 10 Jun 2017 10:55 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
डांस करने को लेकर भिड़े बराती-घराती
जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर लठिया गांव में शुक्रवार देर शाम नशे में धुत बाराती और घराती बैंडबाजे पर डांस करने को लेकर आपस में भिड़ गए। बीच-बचाव करने पहुंचे लड़की के पिता हरिचरण बिंद को भी बारातियों ने जमकर पीट दिया। जिसके बाद परिजनों ने डायल-100 को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीन बारातियों को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

शाहपुर लठियागांव निवासी हरिचरण बिंद की लड़की की बारात चंदौली जिले के धानापुर से आई थी। रात करीब 11 बजे द्वार पूजा के समय बैंडबाजे पर डांस को लेकर नशे में धुत बाराती और घरातियों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में डीजे की धुन में डांस कर रहे बाराती और घराती के बीच लात-घूसा चलने लगे। बारात में लड़ाई की खबर सुन घराती और बारती पक्ष के बुजुर्ग लोग बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन नशे में धुत बारातियों ने लड़की के पिता की जमकर पिटाई कर दी। बड़े-बुजुर्गों के मौके पर पहुंचने के बाद बैंडबाजा बंद करा दिया गया और मामले को किसी तरह शांत किया गया। शनिवार की सुबह लड़की के पिता और ग्राम प्रधान की अगुवाई में सुलह-समझौता के बाद पुलिस ने तीनों युवकों को छोड़ दिया। इस संबंध में कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि बारात में मारपीट का मामला आया था। जिस पर तीन लोगों को पकड़ कर लाया गया। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed