{"_id":"5cd9af01bdec22074f08ccd8","slug":"71557769985-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उसिया कांडः अपराधी व उपद्रियों पर होगी एनएसए की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उसिया कांडः अपराधी व उपद्रियों पर होगी एनएसए की कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के उसिया गांव समेत कस्बा बाजार में रविवार को ग्राम प्रधानपति की गिरफ्तारी के विरोध में हुए उपद्रव के बाद पुलिस के सरकारी वाहन के शीशा तोड़ने, गहमर की यूपी 100 नंबर को नहर में पलटने और रेल पटरी पर जाम लगाने के अलग-अलग मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें कुल 48 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने एक उपद्रवी को सोमवार को चालान कर दिया। जबकि चिन्हित कर अन्य उपद्रियों की तलाश की जा रही है।
रविवार की शाम थाने की पुलिस ने उसिया गांव निवासी प्रधानपति युसूफ खां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसे छुड़ाने के लिए समर्थकों ने जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया था। इस दौरान पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया था। इसके साथ उपद्रवियों ने डायल 100 नंबर की गाड़ी को नहर में पलटने के साथ ही उसमें मौजूद पुलिस कर्मियों की जमकर पिटाई की थी। इतना ही नहीं पैसेंजर ट्रेन को भी रोककर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान करीब तीन घंटे तक उत्पात मचाया था। पुलिस द्वारा प्रधानपति को छोड़ने के बाद किसी तरह उपद्रवी शांत हुए थे। इस संबंध में सीओ कुलभूषण ओझा ने बताया कि उपद्रवियों पर नकेल कसने के लिए अलग-अलग विभिन्न धाराओं में तीन मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दिलदारनगर पुलिस और गहमर में डायल 100 पुलिस के आरक्षी अनुज सिंह तथा रेलवे की तरफ से अलग-अलग तीन मुकदमा दर्ज किया गया है। कुल 48 नामजद और 150 अज्ञात उपद्रियों के खिलाफमुकदमा पंजीकृत किया गया है। एक उपद्रवी उसिया गांव निवासी अमीर को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया है। अन्य उपद्रियों को चिन्हित कर उनकी भी गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगी। उपद्रियों और गैंगेस्टर के अपराधियों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह की कार्रवाई की जाएगी।