{"_id":"5c800cc8bdec22143c033e80","slug":"71551895752-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात कारणों से झोपड़ी जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात कारणों से झोपड़ी जलकर राख
विज्ञापन
रेवतीपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के मुहल्ला बहोरिक राय पट्टी में बुधवार की शाम अज्ञात कारणों से एक रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की घटना में हजारों का गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया।
बहोरिक राय पट्टी निवासी हरिशंकर पासवान का परिवार रोज की तरह बुधवार को भी खेत में काम करने के लिए गया था। शाम को करीब चार बजे अज्ञात कारणों से रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई, जिससे धुआं उठने लगा। आसपास के लोगों की धुआं पर नजर पड़ी तो सोचा कि शायद झोपड़ी में खाना या चाय बनाने के लिए चूल्हा जलाया गया है। इसी बीच आग की तेज लपटें उठने लगीं। यह देख आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। जानकारी होते ही हरिशंकर का परिवार का भी खेत से भाग कर मौके पर पहुंच गया। ग्रामीण शोर-शराबा के बीच आग बुझाने में जुट गए। जिसे जो साधन मिला, उसी से पानी डाल कर आग पर काबू पाने के प्रयास लग गया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी सहित हजारों का गहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित हरीशंकर पासवान ने बताया कि आग की इस घटना में पकड़ा, बिस्तर, चारपाई, अनाज, महत्वपूर्ण कागजात सहित गृहस्थी का हजारों का सामान आग की भेंट चढ़ गया। बताया कि 14 तारीख को उनकी लड़की का विदाई होनी थी। इसके लिए कीमती कपड़ा के साथ ही अन्य सामानों की खरीददारी कर रखा था, जो आज में जलकर राख हो गया। अब मेरे से सामने फिर से बेटी की विदाई के लिए सामानों की खरीददारी करने का संकट खड़ा हो गया है।