{"_id":"5c742c51bdec22130952177c","slug":"71551117393-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के आरोपी सास-श्वसुर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल। इलाकाई पुलिस ने सोमवार की सुबह मलसा चट्टी के पास से दहेज हत्या के आरोपी सास एवं श्वसुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के चकिया उर्फ चकमजीठ गांव निवासी इरफान की पत्नी रोशन आरा (21) का संदिग्धावस्था में एक कमरे में दुपट्टा के सहारे पंखा में लटकता हुआ शव मिला था। ससुराल के लोगों के साथ ही ग्रामीणों में हड़कंप मचा गया था। घटना की सूचना मिलते ही मायके वालों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया था। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जमानिया, सुहवल पुलिस सहित विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में मृतका के पिता ने पति, सास, श्वसुर सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी श्वसुर मकबूल खां एवं सास खतबून मलसा चट्टी के पास सड़क किनारे खडे़ हैं, जो कहीं जाने की फिराक में है। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और सुबह सात बजे दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गिरफ्त में आए अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां मामले की गंम्भीरता को देखते हुए दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।