फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ईंट भट्ठों पर छापेमारी में 36 सौ लीटर लहन बरामद

ईंट भट्ठों पर छापेमारी में 36 सौ लीटर लहन बरामद

Sun, 10 Feb 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
ईंट भट्ठों पर छापेमारी में 36 सौ लीटर लहन बरामद
जमानिया। शुक्रवार की रात और शनिवार को दिन में जिलाधिकारी और एसडीएम के नेतृत्व में ईंट भट्ठों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 36 सौ लीटर लहन, 20 लीटर केमिकल के साथ शराब बनाने का उपकरण बरामद किया गया। शराब बनाने के कार्य में लिप्त सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी की कार्रवाई से भट्ठों पर अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता और क्षेत्राधिकारी डा. तेजवीर सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे राजस्व कर्मियों और पुलिस टीम ने क्षेत्र के कसेरा पोखरा और लहुआर गांव में स्थित ईंट भट्ठा पर छापेमारी की। इस दौरान कसेरा भट्ठा से चार सौ लीटर लहन के साथ दो को गिरफ्तार किया, जबकि लहुआर में दो सौ लीटर लहन बरामदगी के साथ एक की गिरफ्तारी के साथ ही शराब बनाने का उकरण और दोनों भट्ठों से 20 लीटर केमिकल बरामद किया। इस संबंध में उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि बरामद किए गए करीब 600 लीटर लहन एवं केमिकल को नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों के खिलाफ नऽियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सीओ डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही भट्ठा स्वामियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्हें बार-बार हिदायत देने के बाद भी शराब बनाने के कार्य को बंद नहीं किया जा रहा है। उधर शनिवार की दोपहर करीब दो बजे जिलाधिकारी के बालाजी के नेतृत्व में एसडीएम, सीओ और पुलिस बल ने क्षेत्र के करमहरी गांव स्थित ईंट भट्टा पर छापेमारी की। इस दौरान करीब तीन हजार लीटर लहन बरामद किया, जिसे नष्ट किया गया। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिन भट्ठों पर लहन बरामद हुआ, वहां पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। भट्ठों पर छापेमारी से अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed