{"_id":"5ab29e0d4f1c1bb6758b6b1a","slug":"71521655309-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्तन व्यवसायी का पुत्र संदिग्ध परिस्थितियों में गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्तन व्यवसायी का पुत्र संदिग्ध परिस्थितियों में गायब
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के महाजन टोली मुहल्ला निवासी बर्तन व्यवसायी का पुत्र मंगलवार की देर शाम दुकान से घर जाते समय संदिग्ध हालत में लापता हो गया। परिजनों ने पूरी रात तलाश करने के बाद बुधवार को कोतवाली में गुमशुदगी का तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
महाजन टोली निवासी चुन्नू बाबू का पुत्र आशुतोष वर्मा (18) सेंट जांस स्कूल में इंटरमीडिएट का छात्र है। वह गांधी पथ स्थित अपनी बर्तन की दुकान से देर शाम घर के लिए निकला। जब रात में परिवार के सभी सदस्य दुकान से घर पहुंचे तो आशुतोष घर पर मौजूद नहीं था। किसी घटना की आशंका के मद्देनजर परिजनों ने तलाश करने के साथ उसके साथियों से भी पूछताछ की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। रात भर उसकी तलाश करने के बाद परिजनों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को देने के साथ गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस संबंध में कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है।