फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ट्रैक्टर से टकराई बाइक, शिक्षामित्र घायल

ट्रैक्टर से टकराई बाइक, शिक्षामित्र घायल

Sun, 30 Jul 2017 11:06 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से टकराई बाइक, शिक्षामित्र घायल
गाजीपुर। शहर कोतवाली के बद्रीचंद पोखरा के पास रविवार की सुबह शिक्षामित्रों के धरना में शामिल होने आ रहा बाइक सवार शिक्षामित्र ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मरदह निवासी शिक्षामित्र संघ के ब्लाक अध्यक्ष कल्पनाथ यादव (40) पिछले दिनों की तरह आज सुबह भी विकास भवन में आयोजित शिक्षामित्रों के धरना-प्रदर्शन में भाग लेने के लिए बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान बद्रीचंद पोखरा के पास अचानक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई, जिससे वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। दुर्घटना की जानकारी होते ही विकास भवन में धरना में शामिल कई लोग मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में घायल कल्पनाथ को जिला अस्पताल लाए। जानकारी होते ही सदर एसडीएम विनय गुप्ता, कर्मचारी नेता अंबिका प्रसाद दुबे, अनंत सिंह, रामप्रताप यादव, अशोक राय सहित दर्जनों नेता पहुंच गए। घायल के संबंध में चिकित्सक से जानकारी ली। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने घायल को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed