{"_id":"5b6b35f04f1c1b07788b8585","slug":"61533752816-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप गोलीकांड : पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदीप गोलीकांड : पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहरियाबाद(गाजीपुर)। सैदपुर-चिरैयाकोट मार्ग स्थित उकरांव पुलिया के पास मंगलवार की रात अज्ञात हमलावरों ने संदीप यादव को गोली मार कर जख्मी कर दिया। इस प्रकरण में परिवार के सदस्यों ने छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने घटना में शामिल पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उक्त प्रकरण पुराने जमीनी विवाद का बताया जा रहा है।
उकरांव चट्टी के पुलिया पर मंगलवार की रात करीब नौ बजे अपने गांव के साथी सतीश, बहादुर, राकेश, प्रदीप और मुकेश के साथ बैठे उकरांव निवासी युवक संदीप यादव (25) पर एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग कर उसे घायल कर दिया। जिससे गोली संदीप के दाहिने हाथ की अंगुली में लगी थी। गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर ले गई। बुधवार की सुबह घायल संदीप यादव के घर वालों की तरफ से पूर्व में हुए जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों से दुश्मनी चली आ रही थी। इसे लेकर एक पक्ष ने संदीप को गोली मारी है। इस प्रकरण में रामजी यादव पुत्र बासुदेव , विनोद यादव पुत्र रामजी यादव, मनोज यादव पुत्र रामजी यादव, उमा यादव पुत्र प्रभुनाथ यादव और रामा यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस की माने तो इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही गोली लगने की पुष्टि होगी। उन्होंने बताया कि एक माह पूर्व राजस्व विभाग ने पुलिस द्वारा पीड़ित पक्ष को जमीन का कब्जा दिलाया था। इससे पट्टीदार नाराज चल रहे थे।