फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   करेंट प्रवाहित ठेले ने ली बालक की जान

करेंट प्रवाहित ठेले ने ली बालक की जान

Wed, 11 Jul 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
करेंट प्रवाहित ठेले ने ली बालक की जान
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के शहबान तकिया (लकड़ी के टाल) मुहल्ला निवासी बालक की करेंट प्रवाहित ठेले के जद में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ठेले को भी थाने ले गई। इस मामले में मृतक के पिता ने तीन दुकानदारों के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को शहबान तकिया लकड़ी के टाल मुहल्ला निवासी तेजू राईन का बेटा आजाद राईनी (12) सुबह करीब छह बजे घर से कुछ दूरी पर खड़े ठेले पर अचानक बैठ गया। ठेले में पहले से करेंट प्रवाहित हो रहा था। उसकी जद में आते ही वह चिल्लाने लगा। आनन-फानन में डंडे से तार को मारकर किसी तरह छुड़ाया। इसके बाद जख्मी आजाद को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर घर चले आए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेना चाहा। लेकिन आक्रोशित लोगों ने यह कहते हुए शव को कब्जे में लेने से रोक दिया कि पहले ठेले पर दुकान चलाने वाले उन युवकों को गिरफ्तार करें, जिसने ठेला में करेंट दौड़ाया था। पुुलिस के काफी समझाने-बुझाने पर लोग शांत हुए तथा मृतक के पिता ने मौके पर ही तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हृदयानंद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत बालक के पिता की तहरीर पर सोनू, रोशन और इब्राहिम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीनों आरोपी फरार हैं। बहुत जल्द इनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी और ठेला को कब्जा में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन

ठेला चोरी न हो जाए, इसकी आशंका से तीनों दुकान बंद कर घर जाते समय उसमें करेंट दौड़ा देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed