{"_id":"5b16d2ea4f1c1baa6e8b66dc","slug":"61528222442-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानों पर लंबे समय से जमे पुलिस कर्मी हटेंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थानों पर लंबे समय से जमे पुलिस कर्मी हटेंगे
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। थानों पर लंबे समय से जमे पुलिस कर्मी हटाए जाएंगे। गलत कार्यों में लिप्त पुलिसकर्मियों की सूची तैयार होगी। सभी थाने और सार्वजनिक स्थान सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगे। प्रत्येक पीड़ित को न्याय मिलेगा। थानों पर गलत काम कराने वाले दलालों पर नजर रखी जाएगी। घटना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी। अपराध को रोकने के लिए पुलिस महकमे को और सक्रिय किया जाएगा। उक्त बातें पुलिस महानिरीक्षक विजय सिंह मीणा ने मंगलवार को पुलिस लाइन के सभा कक्ष में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। ऐसे में पुलिस को काफी सक्रिय रहने की जरूरत है। इस संबंध में अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं तथा थानाध्यक्षों को क्षेत्र में चक्रमण करते रहने का कहा गया है। रमजान माह में बाहरी व्यक्तियों पर भी बारीक नजर रखी जा रही है। श्री मीणा ने कहा कि प्रत्येक पीड़ित को थाने पर पहुंचने के बाद न्याय मिलना जरूरी है। पुलिस की गतिविधियों तथा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए थानों और सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों का लगाने और लगे हुए कैमरों को दुरुस्त कराने को कहा गया है। यह कार्य एक पखवारे के अंदर होना है। बताया कि एक थाने पर लंबे समय से जमे पुलिस कर्मियों को चिन्ह्ति कर हटाया जाएगा। कहा कि जिले में क्राइम की समीक्षा की गई है। जिसका रिजल्ट संतोषजनक पाया गया। घटना के वक्त तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करे। जिले में अपराध पर अंकुश लगे इसके लिए पुलिस को हमेशा तत्पर रहना होगा। इस मौके पर पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा, एएसपी ग्रामीणा चंद्रप्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।