{"_id":"5aba780d4f1c1b690e8b6d27","slug":"61522169869-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश शुरू
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सिधौना बाजार स्थित यूबीआई एटीएम से 17 दिन पहले पैसा निकालने गए एक एटीएम धारक का एटीएम बदलकर एक युवक द्वारा करीब 67 हजार रुपये निकाले के मामले में पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्जकर लिया। पुलिस मुकदमा दर्जकर आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है।
सैदपुर कोतवाली के पीपनार गांव निवासी नाथूराम ने बीते 10 मार्च को पुलिस को तहरीर दी थी कि सिधौना बाजार स्थित यूबीआई के एटीएम से पैसा निकालने गया था। इस दौरान एटीएम में पहले से खड़े एक युवक ने पैसा निकालने के बहाने उसका एटीएम बदल दिया और खाता में मौजूद 67 हजार रुपये नगदी निकाल लिया। जब पीड़ित ने इसकी सूचना नुरुद्दीनपुर गांव स्थित यूबीआई की शाखा को दिया तो बैंक कर्मियों ने इसकी जांचकर रिपोर्ट पुलिस को दे दी। पुलिस ने बैंक कर्मियों की ओर से मिले जांच रिपोर्ट और पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में सैदपुर सीओ मन्नी राम गौड़ ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।