फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   भाजपा नेता को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

भाजपा नेता को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 25 Jul 2017 11:58 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार
मनिहारी (गाजीपुर)। शादियाबाद थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में खेत की जुताई और मेड़बंदी करा रहे भाजपा नेता को गोली मारने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को मलिकपुरा गांव से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके पिता को देर शाम घर से पुलिस ने धर दबोचा था।
विज्ञापन

इलाके के शाहपुर गांव निवासी भाजपा नेता मदन मोहन सिंह सोमवार को धान की रोपाई कराने के लिए अपनी खेत की जुताई कराने के साथ मेड़बंदी करा रहे थे। इसी दौरान गांव के मुन्ना खां का पुत्र इरसाद खां मेड़बंदी को लेकर कहासूनी करने लगा था। इसके बाद उसने तमंचे से भाजपा नेता के सिर में गोली मार दी थी। इस मामले में घायल भाजपा नेता की पत्नी ने आरोपी युवक सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मौके पर पहुंचे एसपी सोमेन वर्मा ने तत्काल नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश पुलिस टीम को दिया था। इस मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी युवक के पिता को देर शाम उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी इरसाद खां को मंगलवार को मलिकपुरा गांव से धर दबोचा। तीसरे अज्ञात युवक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बिंद कुमार ने बताया कि गोली मारने का आरोपी युवक इरसाद खां और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed