{"_id":"59529aa34f1c1ba10a8b477b","slug":"61498585763-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी को बंधक बनाने के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्मचारी को बंधक बनाने के मामले में केस दर्ज
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिरनो (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में बीते 25 जून को एसडीएम के निर्देश पर सप्लाई विभाग का नोटिस कार्डधारकों को देने पहुंचे दो सरकारी कर्मचारियों को बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को छह नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजस्व कर्मी गुलाब चंद्र की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
बिहरा गांव के दलितों में बीते 25 जून को सदर एसडीएम के निर्देश पर दो राजस्व कर्मचारी गुलाबचंद्र और राजेश कुमार करीब राशन उठाने को लेकर करीब 50 कार्ड धारकों को नोटिस देने पहुंचे थे। नोटिस देने पहुंचे दोनों राजस्व कर्मियों को कार्ड धारकों ने बंधक बनाकर नई सरकारी सस्ते गल्ले की दूकान खुलवाने की मांग करने लगे थे। करीब तीन घंटे तक बंधक बनाए जाने की सूचना जब सदर एसडीएम को हुई तो उन्होंने थानाध्यक्ष को तत्काल मौके पर पहुंचकर सरकारी कर्मचारियों को छुड़वाने का निर्देश दिया था। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने सभी कार्ड धारकों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराने के साथ दोनों राजस्व कर्मचारियों को बंधक से मुक्त कराया था। आज राजस्व कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इस संबंध में थानाध्क्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।