{"_id":"5c7c1ec4bdec2273816678d0","slug":"51551638212-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंट हाउस से पांच हजार नगद और सामानों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर। थाना क्षेत्र के औड़िहार-जौनपुर मार्ग पर खानपुर बाजार स्थित एक लाइट और टेंट हाउस की दुकान को शनिवार की रात चोरों ने खंगाल डाला। इस दौरान चोर पांच हजार नगद सहित हजारों का सामान उठा ले गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। मालूम हो कि रब्बुल अब्बास की खानपुर बाजार में मकान में ही लाइट और टेंट हाउस की दुकान है। रोज की तरह शनिवार की देर शाम भी वह दुकान बंद कर बगल के कमरे में सो गए। देर रात किसी समय चोर मकान के पीछे से दूसरे के मकान पर चढ़ कर खिड़की का सरिया निकाल कर अंदर घुस गए। इसके बाद अंदर कैश बाक्स में रखे पांच हजार नगद सहित हजारों का सामान लेकर मकान के मुख्य दरवाजा बंद कर निकल गए। सुबह जब रबुब्ल अब्बास जगे और मुख्य दरवाजा खुला देखा तो उनका माथा ठनक गया। उन्होंने इधर-उधर नजर दौड़ाई तो देखा कि खिड़की का सरिया निकला हुआ था। चोरी की जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ कर मामले की छानबीन की। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तरफ से तहरीर मिली है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।