फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मासूम की मौत से नाराज परिजनों ने किया हंगामा

मासूम की मौत से नाराज परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 29 Apr 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
मासूम की मौत से नाराज परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
सैदपुर(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के सीएचसी पर शनिवार की रात एक मासूम की मौत को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए फर्मासिस्ट को पीट दिया। इससे सीएचसी पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।

अलायचक निवासी लक्ष्मण राम अपने पुत्र प्रिंस (6) की हालत डायरिया से गंभीर होने पर देर रात करीब साढ़े 10 बजे सीचसी लाया। जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू कर दिया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जैसे ही परिजन मासूम को लेकर वाराणसी के लिए रवाना होते उससे पहले उसकी मौत हो गई। इस पर परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही और तत्काल इलाज शुरू नहीं करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों के साथ हंगामा करना शुरू कर दिया। जब फर्मासिस्ट राजनाथ ने ऐसा करने से मना किया तो ग्रामीण और मृत मासूम के परिजनों ने उनकी पिटाई कर दी। यह देख अस्पताल के बाहर स्थित एक निजी मेडिकल स्टोर संचालक मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। इस पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद सीएचसी पर अफरा-तफरी मच गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस संबंध कोतवाल शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामला शांत करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed