फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अगलगी की घटना में छह झोपड़ियां जलकर राख

अगलगी की घटना में छह झोपड़ियां जलकर राख

Wed, 29 Nov 2017 10:53 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
अगलगी की घटना में छह झोपड़ियां जलकर राख
करंडा (गाजीपुर)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गद्दोगाड़ा गांव में बुुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से छह रिहाइशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। इस घटना में गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी होते ही सदर विधायक डॉ. संगीता बलवंत ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।

अगलगी की घटना से पांच परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। दोपहर के समय खाना बनाते समय अज्ञात कारणों से रामनारायन बिंद की झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते उनके पांच बेटों की आसपास की झोपड़ी में भी आग लग गई। इस घटना में मनोज, विनोद, डब्लू, बीरबल और दीनदयाल बिंद की झोपड़ी जलकर राख हो गई। आग और धुएं के उठते गुबार और पीड़ितों की आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सदर विधायक डॉ. संगीता बलवंत मौके पर पहुंच गई। घटना से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद करने के साथ प्रशासन स्तर से मदद दिलाने का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed