फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चेकिंग के दौरान जीआरपी ने दो युवकों को पकड़ा

चेकिंग के दौरान जीआरपी ने दो युवकों को पकड़ा

Sun, 13 Aug 2017 11:51 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान जीआरपी ने दो युवकों को पकड़ा
दिलदारनगर (गाजीपुर)। चौकी इंचार्ज जीआरपी दिलदारनगर ने शनिवार की देर रात चेकिंग के दौरान जमानिया रेलवे स्टेशन से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के पास हजारों नगदी के साथ नशीला पाउडर बरामद किया। पुलिस ने दोनों का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे वीके मौर्य एवं पुलिस अधीक्षक रेलवे इलाहाबाद दीपक कुमार भट्ट की ओर से ट्रेनों और स्टेशनों पर चेकिंग अभियान का फरमान जारी किया गया है। इस फरमान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक (रेलवे) वाराणसी विमल किशोर श्रीवास्तव के निर्देशन में दिलदारनगर जीआरपी चौकी इंचार्ज केदारनाथ मौर्य पुलिस कर्मियों के साथ रात में करीब नौ बजे जमानिया रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या 1 के पश्चिमी छोर पर दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े मिले। जैसे ही पुलिस युवकों की तरफ बढ़ी, वह भागने लगे। इस पर पुलिस ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम जमानिया कोतवाली क्षेत्र के महेवा निवासी विनोद और जितेंद्र बताया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 6600 नगदी, एक सोने की अंगूठी के साथ 90 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि हम लोग पहले यात्रियों से अच्छा संबंध बनाते हैं। जब यात्री हम लोगों पर पूरी तरह से विश्वास जता लेते हैं तो हम लोग खाने-पीने के सामान में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें देते हैं। जब वे लोग खा-पी लेते हैं और नशे की हालत में आ जाते हैं तो हम उन लोगों का सारा सामान लेकर ट्रेन से उतर जाते हैं। पुलिस ने दोनों का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed