{"_id":"5bf99724bdec22417613102f","slug":"41543083812-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवन निर्माण में ढिलाई पर जेई और ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भवन निर्माण में ढिलाई पर जेई और ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। परिवहन आयुक्त पी गुरूप्रसाद ने शनिवार को जिला पंचायत के सभागार में जिले में कराए जा रहे विकास कार्यक्रमों के संबंध में समीक्षा बैठक की। कानून व्यवस्था, नगर पालिका, शौचालय निर्माण, सौभाग्य योजना, धान खरीद, पीडब्लूडी, स्वास्थ्य विभाग, रोडवेज में भवन निर्माण, समाज कल्याण, पेंशन, सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री समग्र ग्राम्य योजना, वृक्षारोपण, बाल विकास, मुख्यमंत्री आवास, गड्ढामुक्त, बेसिक शिक्षा, कृषि विभाग, उद्योग, प्रधानमंत्री आवास, पोषण मिशन की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों से लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति एवं प्राप्त बजट की जानकारी ली।
उन्होंने रोडवेज डिपो निर्माण में ढिलाई पर जेई अनूप कुमार मौर्या एवं संबंधित ठेकेदार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। बैठक में कानून व्यवस्था की समीक्षा में अपराधों पर नियंत्रण लगाने तथा थाना दिवस, संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में जानकारी ली। निर्देश दिया कि समय सीमा के अंदर उक्त प्रकरणों का निस्तारण प्रत्येक दशा में किया जाए। नगर पालिका द्वारा शौचालय निर्माण में कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लक्ष्य पूर्ति करने का निर्देश दिया। विद्युत विभाग की समीक्षा में सौभाग्य योजना में प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष दिए गए कनेक्शन की जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि 2 लाख 28 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 1 लाख 14 हजार 756 कनेक्शन दिए गए है। शेष 30 दिसंबर तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। इस योजना में 76 टीमें लगायी गयी हैं। हर शनिवार को 50 स्थानों पर कैंप लगाया जाता है। धान खरीद के संबंध में बताया गया कि 47 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। 36 क्रय केंद्र पर खरीदारी प्रारंभ हो चुकी है। आयुक्त ने क्रय किए गए धान के स्टोरेज एवं स्टोरों की क्षमता की जानकारी ली। लोनिवि द्वारा टीबी रोड पर कराये जा रहे कार्य की प्रगति की समीक्षा में बताया गया कि टोटल 38.6 किमी रोड निर्माण के सापेक्ष 26.5 किमी सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष माह जनवरी 2019 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में मीजिल्स एवं रुबेला टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली। सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बताया गया कि 1500 के सापेक्ष 270 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जल्द ही लक्ष्य पूर्ण कराते हुए विवाह कार्यक्रम आयोजित कराया जाएगा। बताया कि मुख्यमंत्री आवास के लिए 368 लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त भेजी जा चुकी है। दूसरी किस्त भेजने की प्रक्रिया चल रही है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों में वितरित होने वाले स्वेटर की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी के बालाजी, पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया, अपर जिलाधिकारी एवं सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।