{"_id":"5bd49b2cbdec22693257b78a","slug":"41540660012-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने व्यापारी से की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने व्यापारी से की लूट
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मनिहारी। जंगीपुर थाने के नसीरपुर गांव के पास शुक्रवार की रात बेखौफ बदमाशों ने बाइक सवार किराना व्यवसायी को मारा-पीटा और उसकी मोबाइल तथा ढाई हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद तमंचे से हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित ने थाने में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रंजीतपुर गांव निवासी राकेश चौरसिया की हंसराजपुर बाजार में किराना की दुकान है। वह रोज की तरह रात में दुकान बंदकर बाइक से घर जा रहे थे। नसीरपुर गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी की बाइक को ओवरटेक कर जबरदस्ती रोक लिया। बाइक के पीछे बैठा युवक उसकी बाइक की चाभी निकालकर फेंक दिया। इसके बाद उसकी पिटाई करने लगे। उसके सर पर तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया। जिससे वह चुटहिल हो गया। इसके बाद बदमाशों ने उसकी मोबाइल तथा झोला छीन लिए। बदमाश दहशत फैलाने के लिए तमंचा से हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। भयभीत पीड़ित व्यापारी रात में घर पहुंचे और सारी घटना बताया। शनिवार को परिवार के लोग थाने पहुंचे और व्यापारी राकेश ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।