{"_id":"5ad4e5174f1c1b6d098b4d12","slug":"41523901719-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने कोतवाली परिसर में किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने कोतवाली परिसर में किया प्रदर्शन
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र नगर स्थित एक कोचिंग से तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में गायब किशोर का पुलिस द्वारा पता नहीं लगाए जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को कोतवाली परिसर में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। कोतवाल शरदचंद्र त्रिपाठी के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। कोतवाल ने पुलिस की तीन टीम का गठित कर किशोर की तलाश शुरू करा दी। शाम चार बजे पुलिस को दिल्ली पुलिस से सूचना मिली कि किशोर संदिग्ध अवस्था में कनॉट प्लेस में पाया गया है।
कोतवाल शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि देवचंदपुर गांव निवासी अभय सिंह का पुत्र वीर विक्रम सिंह नगर एक कोचिंग में बीते 14 को पढ़ने आया था। इसके बाद घर नहीं पहुंचा। इस पर उसके पिता ने बीते 15 अप्रैल को तहरीर देकर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। सुबह ग्रामीण परिसर पहुंचे और हंगामा करने लगे। इस पर उन्हें शांत कराया गया। शाम चार बजे दिल्ली पुलिस की ओर से सूचना मिली कि कनॉटप्लेस में राजीव नगर पिकेट पुलिस द्वारा घुमते हुए एक किशोर को संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया है। परिजन किशोर को लाने दिल्ली रवाना हो चुके हैं।