फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख

आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख

Thu, 08 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में फुटवियर की दुकान सहित एक झोपड़ी जलकर राख हो गई। जिससे फुटवियर की दुकान में रखे लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। साथ ही झोपड़ी में लगी आग में पास में बंधी पड़िया गंभीर रुप से झुलस गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सैयदबाड़ा निवासी मुहम्मद आरसी अंसारी की रौजा में जूता-चप्पल की दुकान है। दुकानदार के बड़े भाई की मौत हो जाने पर दुकान नहीं खुली थी। दोपहर करीब 12 बजे बंद दुकान में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। आग पर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में दुकान में रखे लाखों रुपए का सामान राख हो गया। जमानिया संवाददाता के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नरियांव गांव निवासी रामजतन बिंद की झोपड़ी में बुधवार की रात आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिसमेें झोपड़ी में बंधी पड़िया गंभीर रुप से झुलस गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षतिपूर्ति का रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed