{"_id":"59fb55ca4f1c1bcd538bab23","slug":"41509643722-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरों लूटकर फरार हो गए कार सवार बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरों लूटकर फरार हो गए कार सवार बदमाश
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज/करंडा (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के नैसारे पेट्रोल पंप के समीप निर्माणधीन पुलिया के पास बुधवार की रात कार सवार बदमाशों ने बोलेरो चालक को मारपीट कर उसे बंधक बना लिया। कैथी गांव के पास चालक को सड़क किनारे फेंककर बोलेरो लेकर फरार हो गए। देर रात थाने पहुंचे पीड़ित ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
करंडा थाना क्षेत्र के विशनपुरा निवासी विरेंद्र यादव की खुद की बोलेरो है। वह अकेले वाहन चलाकर वाराणसी से लौट रहे थे। इसी दौरान रात में नैसारे पेट्रोल पम्प के समीप निर्माणाधीन पुलिया के पार मारुति कार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर गाड़ी को रुकवा लिया। जीप रुकते बदमाश कार से उतरे और बोलेरो चालक विरेंद्र यादव से कहा कि वह अपने वाहन से दुर्घटना कर भाग रहा है और उलझ गए। विरोध करने पर बदमाशों ने विरेंद्र की पिटाई करते हुए हाथ-पैर के साथ ही उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया। उसे उसके ही वाहन में बैठाकर वाराणसी की तरफ रवाना हो गए। कैथी के पास बदमाशों ने विरेंद्र को वाहन से नीचे ढकेल दिया और बोलेरो लेकर फरार हो गए। पीड़ित किसी तरह हाथ-पैर की रस्सी खोलकर सिधौना चौकी पर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। चौकी पुलिस ने वायरलेस पर घटना के मैजेस को पास किया। देर रात पीड़ित नंदगंज थाना पहुंचा और लूट की तहरीर दिया। इस संबंध में एसआई राजेश त्रिपाठी ने बताया विरेंद्र यादव की खुद की वाहन थी। उसने बताया वाहन लूट को मारुति सवार चार बदमाशों ने अंजाम दिया। उसकी तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस संबंध में भुड़कुड़ा सीओ आलोक प्रसाद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।