{"_id":"5cc0abd5bdec225f4224f7f1","slug":"31556130773-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के हाथ से छूट गढ़ही में गिरा मासूम, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहन के हाथ से छूट गढ़ही में गिरा मासूम, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में मंगलवार की देर शाम खेलाते समय बड़ी बहन के हाथ से छूट कर उसका चार माह का भाई गड़ही में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। गांववासी घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए ऊपर वाले को दुहाई दे रहे हैं।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि रेवसा गांव निवासी रोहित बिंद उर्फ बब्लू मंगलवार को अपनी पत्नी गीता के साथ खेत पर काम करने के लिए गया था। घर में उसकी छह वर्षीय बेटी और चार माह का पुत्र मौजूद थे। बेटी अपने छोटे भाई को गोद में ले खिला रही थी। वह उसे लेकर घर के पास स्थित गढ़ही के किनारे पहुंच गई और खिलाते वक्त अचानक उसके हाथ से छूट कर गड़ही में जा गिरा। बहन ने भयवश इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। जब माता-पिता घर पर आए और उससे छोटे भाई के संबंध में पूछे तो उसने बताया कि वह गड़ही में गिर गया है। यह सुन माता-पिता के होश उड़ गए। वह बदहवास होकर गड़ही की तरफ दौड़ पड़े। थोड़ी ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लड़की के बताने पर उक्त स्थान पर लोगों ने बच्चे की खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद मासूम का शव पानी से बरामद हुआ। शव पर नजर पड़ते ही मां गीता और पिता बब्लू के साथ घटना के लिए खुद को कसूरवार मान रही बड़ी बहन चीख-पुकार करने लगी। मासूम का शव देख वहां मौजूद लोगों के आंखों से आंसू छलक पड़े। लोगों द्वारा सांत्वना देने के बाद भी मां गीता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।