फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बहादीपुर कांड: पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

बहादीपुर कांड: पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

Fri, 05 Apr 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
बहादीपुर कांड: पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
नंदगंज(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बहादीपुर गांव में बीते दिनों जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट, पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार किया। संबंधित धाराओं में उनका चालान कर जेल भेज दिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बीते बुधवार की सुबह करीब आठ बजे बहादीपुर गांव में ग्राम समाज की जमीन को लेकर यादव और बिंद बिरादरी के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई थी। इस दौरान एक पक्ष की तरफ से लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की गई थी। गोली लगने से दूसरे पक्ष की एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए थे। गोली चलने के बाद आक्रोशित लोगों ने पथराव शुरु करते हुए गोली चलाने वाले के मकान में तोड़-फोड़ शुरु करते हुए बाइकों सहित अन्य सामानों को क्षतिग्रस्त करना शुरू कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया था। तनाव को देखते हुए गांव में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से 23 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इसी क्रम में पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्षों के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि बहादीपुर गांव में स्थित मकान पर दिन में 12 बजे दबिश देकर आरोपी अमेरिका सिंह और उसके दोनों पुत्र रामप्रताप यादव तथा सुशील यादव तथा दूसरे पक्ष के रविंद्र बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया। संबंधित धाराओं में चालान कर उन्हें जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। वह भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed