{"_id":"5c5f286bbdec22739950c88c","slug":"31549740139-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने छह जुआरियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने छह जुआरियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल। रेवतीपुर पुलिस ने शुक्रवार की रात गांव में स्थित एक प्लांट के बगल में स्थित एक झोपड़ी में छापेमारी कर छह जुआरियों को धर-दबोचा। उनके पास से 26 हजार 250 रुपया नगद, दो मोबाइल एवं ताश के पत्ते बरामद किया। सभी का संबंधित धारा में चालान कर दिया।
शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे रेवतीपुर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव में स्थित एक प्लांट के बगल स्थित एक झोपड़ी में काफी समय से बड़े पैमाने पर जुआ खेलने का खेल चल रहा है। यह सूचना मिलते ही वह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही जुआरी भागना चाहे, मगर घेराबंदी कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 26 हजार 250 रुपया, दो मोबाइल और ताश के पत्ते बरामद किया। पूछताछ में जुआरियों ने बताया कि उनका संबंध बिहार के लोगों से है। यह धंधा वर्षों से संचालित है। यहां होने वाले जुआ में दूर-दूर से जुआरी भाग लेने के लिए आते हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में राजू राम, राहुल राम, तीरथ भारती, राहुल कुमार, मिट्ठू और विद्यार्थी राम निवासी नवली शामिल है। इनके पास से 26 हजार 250 रुपया, दो मोबाइल और ताश के पत्ते बरामद किया गया है। सभी का संबंधित धारा में चालान किया गया।