{"_id":"5c5dd137bdec2273923c2071","slug":"31549652279-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचक्कों ने महिला से ठगा अड़तीस हजार रुपया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैदपुर। स्थानीय बाजार स्थित एसबीआई में गुरुवार को उचक्कों ने एक महिला से बड़े नोट के बदले छोटा नोट लेकर 38 हजार रुपया ठगी कर लिया। इस मामले में पीड़ित महिला ने कोतवाली में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कन्हईपुर गांव की रहने वाली नीरा यादव मकान बनवाने के लिए औड़िहार स्थित एक जनसेवा केंद्र पर 40 हजार रुपये लेने आई। वहां उसे केवल 10 हजार रुपये ही मिला। वह शेष रुपया लेने के लिए सैदपुर स्थित स्टेट बैंक पहुंची और 40 हजार रुपये निकाला। कैशियर ने उसे सौ-सौ का नोट दिया। रुपया लेकर वह बैंक में गिन रही थी। इसी बीच दो युवक बैंक में पहुंचे और महिला से कहा कि उनके पास बड़ी नोट है और उन्हें छोटी नोट चाहिए। इस पर नीरा ने उन्हें छोटे नोट देकर बड़े नोट ले लिए और घर चली आईं। घर पहुंचकर जब देखा तो उचक्कों ने सिर्फ एक दो हजार का नोट देकर बाकी के 38 हजार रुपयों पर हाथ साफ कर दिया था। इसके बाद पीड़ित ने रात में ही सैदपुर थाने में तहरीर दी। बैंक के सीसीटीवी में दोनों उचक्कों की तस्वीर साफ दिख रही है। फुटेज में लेन देन के दौरान एक उचक्का उसके अगल-बगल घूम रहा था। इस संबंध में सीओ रामबहादुर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शाखा प्रबंधक प्रमोद भगत ने कहा कि महिला अपने परिजनों संग आई थी तो फुटेज देखा तो घटना स्पष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।